Wednesday , September 16 2026 12:40 PM
Home / News / भारतीय मूल की आई.एस. आतंकी साथी समेत काबू

भारतीय मूल की आई.एस. आतंकी साथी समेत काबू


जोहान्सबर्ग: भारतीय मूल की एक 27 वर्षीय महिला और उसके साथी को एक ब्रिटिश दम्पति के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दक्षिण अफ्रीका की विशेष पुलिस इकाई हॉक्स के मुताबिक महिला और उसके साथी पर आई.एस.आई.एस. से संबंध रखने का भी आरोप है।

केपटाऊन के रहने वाले लापता दम्पति का नाम अधिकारियों ने जारी नहीं किया है। माना जा रहा है कि क्वाजुलु-नटाल के व्रीहीड में बिवाने बांध के पास 12 फरवरी को उनका अपहरण किया गया। फातिमा पटेल और सैफीदीन असलम डेल वेच्चिओ पर डकैती और चोरी का भी आरोप है।