Saturday , May 2 2026 1:06 AM
Home / Entertainment / ‘एपस्टीन फाइल्स’ में अपना और बहन के नाम पर बौखलाईं Gigi Hadid, कहा- उस घिनौने से मेरा कोई संबंध नहीं

‘एपस्टीन फाइल्स’ में अपना और बहन के नाम पर बौखलाईं Gigi Hadid, कहा- उस घिनौने से मेरा कोई संबंध नहीं


नवजात बच्चों से लेकर छोटी उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म, तस्करी और हत्या की एक बर्बर और भयानक सच्ची कहानी इन दिनों ‘एपस्टीन फाइल्स’ के नाम से दुनिया भर में कहराम मचाए हुए है। इन फाइलों से एक-दो नाम नहीं बल्कि जेफरी एपस्टीन से शुरू होने वाली ये कहानी दुनिया भर के कई राजनेताओं, अरबपतियों, वैज्ञानिकों और मशहूर हस्तियों के नाम से जुड़े हैं। इसी फाइल्स से एक नाम और नाम जु़ड़ा है और वो है सुपरमॉडल जीजी हदीद का। हालांकि, उन्होंने इसपर खुद रिएक्ट किया है इस फाइल में अपना नाम देखकर उन्होंने इसे डिस्टर्बिंग बताया है।
बताया जा रहा है कि इस फाइल्स से केवल जीजी हदीद ही नहीं बल्कि उनकी बहन बेला हदीद का भी नाम जुड़ा है। Gigi हदीद ने अब इसपर खुलकर बातें की हैं। जीजी ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।
ईमेल में एपस्टीन से गिगी और उनकी बहन बेला हदीद का नाम -अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी डीटेल में जेफरी एपस्टीन और जीजी-बेला हदीद के बारे में ये बातें सामने आई हैं। इस ईमेल में एपस्टीन से गिगी और उनकी बहन बेला हदीद के करियर की स्थिति के बारे में सवाल पूछे गए थे। DOJ द्वारा सार्वजनिक किए गए रेकॉर्ड में 2015 में दिवंगत फाइनेंसर और एक अज्ञात व्यक्ति के बीच भेजे गए ईमेल में उनका और उनकी बहन बेला हदीद का नाम सामने आया था। इस ईमेल में एक अनजान शख्स ने दिवंगत फाइनैंसर से पूछा- 30 वर्षीय गिगी और 29 वर्षीय बेला “मॉडल कैसे बनीं और इतना पैसा कैसे कमाया? एपस्टीन के जवाब में कहा गया, ‘आप जानते हैं’। इसके बाद आगे पूछा गया कि क्या उनके पिता ने एजेंसी को भुगतान किया था? एपस्टीन ने जवाब में कहा- नहीं। जवाब में आगे ये भी कहा गया- बात इतनी सी है कि वे सारे निर्देशों का पालन करती हैं।
सोशल मीडिया यूजर ने जीजी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया कॉमेंट – ईमेल के जारी होने के बाद हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने जीजी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर इसे लेकर कॉमेंट किया। यूजर ने लिखा कि इस फाइल में अपना नाम आने पर उनकी चुप्पी की वजह से उन्हें अनफॉलो करना पड़ा है। जीजी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर जवाब देते हुए अपनी बात रखी और कहा कि एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम देखकर उन्होंने कोई कॉमेंट क्यों नहीं किया।
जीजी ने कहा- असली पीड़ितों की कहानियों से ध्यान नहीं हटाना चाहती थी – उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘किसी ऐसे व्यक्ति को जिससे आप कभी मिले ही नहीं और वो आपके बारे में इस तरह बोल रहा हो तो ये सुनना बहुत बुरा लगता है। खासकर इस संदर्भ में। मैंने कोई कॉमेंट नहीं किया क्योंकि मैं उसके असली पीड़ितों की कहानियों से ध्यान नहीं हटाना चाहती थी लेकिन आपके कॉमेंट ने मुझे एहसास दिलाया कि शायद बात क्लियर नहीं है और ये आपको बताना जरूरी है।’
‘मेरा उस घिनैने व्यक्ति से कभी कोई संबंध नहीं’ – उन्होंने आगे कहा, ‘उन फाइलों में मेरा नाम होना… मुझे लगता है कि उस समय मेरी उम्र 20-21 साल रही थी जब उसने वह ईमेल लिखा होगा, यह बहुत परेशान करने वाला है। मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मेरा उस घिनैने व्यक्ति से कभी कोई संबंध नहीं है।’ जीजी ने नैतिकता पर बातें करते हुए कहा कि भले वो प्रिविलेज्ड लाइफ में पली हों लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें स्ट्रॉन्ग वैल्यूज़ दिए हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि 2012 में एक मॉडलिंग एजेंसी ने उन्हें साइन किया और इसके बाद से उन्होंने हर पल कड़ी मेहनत की है।
नाबालिगों की तस्करी और यौन तस्करी में नाम – बता दें कि 2008 से 2019 के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं सामने आईं और एपस्टीन पर उनके साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद आखिरकार जुलाई 2019 में एपस्टीन को गिरफ्तार किया गया। एपस्टीन पर नाबालिगों की तस्करी और यौन तस्करी में शामिल होने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया। इसके कुछ ही हफ्तों बाद 10 अगस्त को यौन तस्करी के आरोपों पर मुकदमे का इंतजार करते हुए एपस्टीन ने जेल में आत्महत्या कर ली।