Sunday , April 26 2026 9:04 AM
Home / News / ईरान ने सुलेमानी से जुड़ी जानकारी देने वाले को दी सजा-ए-मौत

ईरान ने सुलेमानी से जुड़ी जानकारी देने वाले को दी सजा-ए-मौत


ईरान ने अमेरिका और इज़राइल को रिवॉल्युशनरी गार्ड के जनरल कासिम सुलेमानी के बारे में जानकारी देने वाले को मौत की सजा दी। सुलेमानी अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। सरकारी टेलीविजन ने सोमवार को एक खबर में विस्तृत जानकारी दिए बिना दोषी को मौत की सजा दी जाने की जानकारी दी। दोषी का नाम महमूद मुसावी माजिद है।
माजिद पर आरोप था कि वह कुद्स सेना प्रमुख की लोकेशन और मूवमेंट की जानकारी ईरान के दुश्मन अमेरिका को देता था। इसके बदले उसे अमेरिकी डॉलर मिलते थे। जनरल सुलेमानी ईरान में बेहद लोकप्रिय थे, इसी साल जनवरी में इराक में हुए मिसाइल हमले में उनकी मौत हो गई थी। सुलेमानी को अमेरिका ने इराक के बगदाद एयरपोर्ट के करीब ड्रोन से मिसाइल दागकर मार गिराया था। उस वक्त सुलेमानी कार में बैठकर जा रहे थे। तब ईरान ने अमेरिका को बदला लेने की धमकी भी दी थी।
बता दें कि सुलेमानी ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख थे। तीन जनवरी को वह सीरिया से इराक के बगदाद एयरपोर्ट पर अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन से मिसाइल हमले में सुलेमानी की मौत हो गई।तब ईरान में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक रहा। लोग सड़कों पर उतर आए। कुद्स फोर्स मुख्य तौर पर खुफिया एजेंसी है। ईरानी सेना में इसकी अलग यूनिट है।