
हॉलीवुड एक्ट्रेस इरीना शायक अपने बोल्ड लुक को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस को बेटी ली के साथ अक्सर देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस को बेटी ली के साथ न्यूयार्क एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही है। जिसे एक्ट्रेस ने ब्लैक कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है। साथ में एक्ट्रेस ने ब्लैक शूज पहने हुए हैं। लो बन, शेड्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।
वहीं उनकी बेटी रेड कोट और ब्लैक जैगिंग में दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर हैवी सूटकेस कैरी करते हुए बेटी के साथ जबरदस्त पोज दे रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म Inside Amy Schumer में देखा गया था। जिसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया।
Home / Entertainment / बेटी ली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई इरीना शायक, विंटर लुक में स्टाइलिश दिखीं एक्ट्रेस
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website