Wednesday , August 5 2026 9:26 AM
Home / News / ISIS ने दी न्यूयॉर्क सबवे को बम से उड़ाने की धमकी, जारी किया पोस्ट

ISIS ने दी न्यूयॉर्क सबवे को बम से उड़ाने की धमकी, जारी किया पोस्ट


इस्लामिक आतंकवादी संगठन ISIS ने अपने नए प्रचार पोस्टर में न्यूयॉर्क सिटी सबवे को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पोस्टर में एक व्यक्ति को टूरिस्ट के कपड़े पहने दिखया गया है जो न्यूयॉर्क के हाई स्ट्रीट-ब्रुकलिन ब्रिज के भीतर घुमता हुआ दिखाई दे रहा है। उसकेी पीछे जमीन पर एक टाइमर बम रखा गया है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि अपको इस बात की उम्मीद नहीं होगी कि हम कहां हमला करेंगे।
हाल ही के सप्ताह में आतंकी संगठन ने रूस में विश्व कप फाइनल को निशाना बनाने की धमकी दी थी। इसके साथ ही पैरिस में भी कई ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही थी। ये पोस्टर आतंकी संगठन “lone-wolf strikes” के अभियान का एक हिस्सा है। क्योंकि इसका अब मष्य पूण देशों में असर कम हो रहा है। जहां यह पहले मजबूत स्थिती में कार्रवाई करता था।
हाल ही के पोस्टर में ISIS के एक सदस्य ने फुटबाल स्टेडियम में एक फुटबाल खिलाड़ी लॉयनल मैसी को बंधक बनए गए दिखाया गया था। जिसके पास एक विस्फोटक भी बिछाया गया था। पोस्टर में रूस में होने वाले 2018 के विश्व कप का लोगो भी दिखाया गया था। ISIS ने हाल ही के वर्षों में यूरोप के कई देशों में घातक हमलों की जिम्मेदारी ली थी। जिसमें फ्रांस के चार्ली हेब्डो और लंदन का ब्रिज हमला शामिल है। इस ग्रुप ने पोप फ्रान्सिस और वेटिकन के खिलाफ भी धमकियां दी है।