
भारत दौरे पर आए अॉस्ट्रेलिया के खिलाड़ी काफी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी कोई रिक्शा चलाकर एन्यॉज कर रहा हैं, तो कई खिलाड़ी सड़कों में घूमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे है।
हाल ही में डेविड वॉर्नर भी अपने फैमिली के साथ बेंगलुरु की सड़कों पर घूमते नजर आए, लेकिन इस दौरान बहुत मजेदार वाक्या देखने को मिला। दरअसल, जब बेंगलुरु में अपनी बेटी ईवी और वाइफ केंडिस के साथ घूम रहे थे, तो इंडियन फैन्स ने उन्हें घेर लिया। फैन्स की सेल्फी रिक्वेस्ट को वॉर्नर मना नहीं कर पाए। इसी दौरान उनका उनकी बेटी से हाथ छूट गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website