
हॉलीवुड स्टार जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन ने पिछले साल सीक्रेट शादी रचाई थी। ये जोड़ी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती है। हाल ही में इन दोनों को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ गई है, जिसे सुन इनके फैंस टैंशन में पड़ गए है। डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, बीबर और उनकी पत्नी हैली शनिवार सुबह बीच पर बहस करते देखे गए।
कैलिफोर्निया के लगुना बीच पर एक पार्क में धूप में बैठे इस न्यूली वेड कपल के बीच बातचीत में तनाव साफ नजर आ रहा था। इस दौरान बीबर कई बार उठे और जाने को हुए। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने अपनी उदासी छुपाने के लिए अपना चेहरा भी ढक लिया।
अगर इनके लुक की बात करें तो हैली ने इस दौरान क्रॉप्ड टॉप और स्किन-टाइट ग्रे लेगिंग पहने हुईं थीं। वहीं, बीबर ब्लैक कलर की हूडी और रैड कलर के शॉर्ट्स में थे।
बता दें कि जस्टिन साल 2016 से 21 साल की हेली को डेट कर रहे थे। लेकिन 7 जुलाई को जस्टिन और हैली ने सगाई कर इस रिश्ते पर मौहर लगा दी। 24 साल की उम्र में कनेडियन सिंगिंग सेंसेशन का खिताब जीतने वाले जस्टिन ने हैली संग शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया।
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर और हैली की शादीशुदा जिंदगी में आई खट्टास, झगड़ा करते की तस्वीरें आई सामने
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website