Sunday , September 13 2026 10:13 PM
Home / Entertainment / जस्टिन ने हैली को पहनाई इतने करोड़ की अंगूठी, विराट-अनुष्का की रिंग की कीमत कुछ भी नहींं

जस्टिन ने हैली को पहनाई इतने करोड़ की अंगूठी, विराट-अनुष्का की रिंग की कीमत कुछ भी नहींं


लंदन: हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर इन दिनों अपने रिलेशन को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे है। हाल ही में खबर आई थी कि जस्टिन ने मॉडल हैली बाल्डविन के साथ सगाई कर ली है। कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें हेली के हाथ में एंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिन ने जो अंगूठी हैली को पहनाई है उसकी कीमत 1 करोड़ 71 लाख है। बता दें कि जस्टिन से पहले विराट ने अनुष्का को 1 करोड़ की अंगूठी पहनाई थी ।
जस्टिन की एंगेजमेंट रिंग को लेकर ज्वैलरी एक्सपर्ट्स का कहना है कि अंगूठी में लगे हीरे 8 कैरेट के हो सकते हैं। खबरों की मानें तो इतना बड़ा फैसला लेने से पहले जस्टिन ने अपने पिता जर्मी से इस बारे में बात की थी। जस्टिन के पिता का कहना है कि हैली उनके बेटे के लिए एकदम पर्फेक्ट हैं।