Monday , October 12 2026 11:10 AM
Home / News / रमजान पर जोरदार धमाके से दहला काबुल, कई लोग हताहत होने की आशंका

रमजान पर जोरदार धमाके से दहला काबुल, कई लोग हताहत होने की आशंका


अफगानिस्तान में मध्य काबुल बुधवार को जोरदार धमाके से दहल उठा। धमाके की वजह से शहर के आसमान में धुंए का काला गुबार छा गया। रमजान के पवित्र महीने में युद्धग्रस्त देश अफगानिस्तान के इस शहर में यह ताजा हमला है।

शहर के पुलिस बल के प्रवक्ता फिरदौस फरामुर्ज ने बताया, ‘‘ यह बात सही है कि काबुल के शर-ए-नौ इलाके में धमाके की आवाज सुनी गई है। हम लोग पूरा ब्यौरा मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”