Wednesday , July 29 2026 8:37 PM
Home / Entertainment / किम को भूल इरीना शेक को डेट करने लगे कान्‍ये वेस्‍ट, नई तस्‍वीरों में देखें ‘Love Is In The Air’

किम को भूल इरीना शेक को डेट करने लगे कान्‍ये वेस्‍ट, नई तस्‍वीरों में देखें ‘Love Is In The Air’

रैपर कान्‍ये वेस्‍ट (Kanye West) और ऐक्‍ट्रेस-मॉडल इरीना शेक (Irina Shayk) के बीच रोमांस की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उन्‍हें एकसाथ फ्रांस के Provence में देखा गया। दोनों साथ में एक लग्‍जरी विला में रह रहे हैं। ‘नई जोड़ी’ की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, आप भी देखें…
कान्‍ये और किम कार्दश‍ियन (Kim Kardashian) तलाक लेने जा रहे हैं जिसकी चर्चा कई दिनों से है। किम कह चुकी हैं कि उन्‍होंने अपनी शादी को बचाने की काफी कोशिशें कीं लेकिन कान्‍ये की तरफ से कुछ भी नहीं रहा। इस बीच रैपर की नई तस्‍वीरें अलग कहानी बयां कर रही हैं।
कान्‍ये और इरीना के रोमांस की खबरें पिछले महीने से शुरू हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि वह ब्रैडली कूपर (Bradley Cooper) की एक्‍स वाइफ इरीना को चुपचाप डेट कर रहे हैं। ब्रैडली और इरीना की एक बेटी भी है।
बता दें, फ्रांस कान्‍ये के फेवरिट डेस्टिनेशन्‍स में से एक है। वह किम के साथ भी अक्‍सर यहां काफी समय बिताते थे। किम के साथ 2012 में पहली डेट पर भी वह यहीं आए थे।
2015 में करीब आए थे इरीना और ब्रैडली : वहीं, इरीना और ब्रैडली ने एक-दूसरे को 2015 में देखा और जल्‍दी ही वे रिलेशनशिप में आ गए। दो साल बाद कपल ने बेटी का वेलकम किया था।
क्रिस्‍टियानो रोनाल्‍डो के भी साथ थीं इरीना : इरीना और ब्रैडली 2019 में एक-दूसरे से अलग हो गए। ब्रैडली कूपर से पहले इरीना मशहूर फुटबॉलर क्रिस्‍टियानो रोनाल्‍डो के साथ रिलेशनशिप में थीं।