
एक्ट्रेस केटी होम्स हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सबसे ज्यादा जो चर्चा में रहता है वो है एक्ट्रेस का लुक। जी हां, जब भी एक्ट्रेस कैजुअल या स्टनिंग लुक कैरी कर घर से बाहर निकलती हैं, तो वो मीडिया के कैमरे से बच नहीं पाती। हाल ही एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बीते गुरूवार एक्ट्रेस को शहर में आउटटिंग के लिए स्पॉट किया गया, जहां कैमरे में उनकी खूबसूरत तस्वीरें कैद हुईं।
लुक की बात करें तो इस दौरान केटी कैजुअल आउटफिट में नजर आईं। साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का पर्स कैरी किया हुआ है।
चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और प्रिंटेड मास्क उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है। कूल लुक को कैरी करते हुए एक्ट्रेस मीडिया के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।
काम की बात करें तो एक्ट्रेस का हाल ही में फिल्म ‘द सीक्रेट: डेयर टू ड्रीम’ में देखा गया, जो रोंडा बर्न की मशहूर सेल्फ-हेल्प बुक पर आधारित है। बता दें एक्ट्रेस की ये फिल्म अभी पिछले हफ्ते ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की गई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website