
हॉलीवुड एक्टर केविन क्लार्क का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। केविन ने 32 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। पुलिस का कहना है केविन साइकिल चला रहे थे और एक गाड़ी से टकराने के कारण उनकी मौत हो गई। जब पुलिस दुर्घटना वाली जगह पर पहुंची तो केविन गाड़ी के नीचे थे। केविन को गंभीर हालात में एडवोकेट इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने केविन को मृत घोषित कर दिया। केविन की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
एक्टर जैक ब्लैक ने तस्वीरें शेयर कर केविन की मौत की जानकारी दी है और शोक प्रकट किया है। तस्वीरों में केविन ड्रम बजाते नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में केविक जैक के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए जैक ने लिखा- “खौफनाक खबर…केविन चले गए, यकीन ही नहीं हो रहा है।” फैंस इन तस्वीरों को लाइक कर रहे हैं और दुख प्रकट कर रहे हैं।
बता दें केविन और जैक फिल्म ‘स्कूल ऑफ रॉक’ में साल 2003 में एक साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अभिनय करने के बाद भी केविन ने ड्रम बजाना जारी रखा। जानकारी के अनुसार हाल ही में क्लार्क ने बैंड जेस बेस एंड द इंटेंटेंस के साथ काम किया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website