Sunday , May 24 2026 10:43 AM
Home / Entertainment / Bollywood / शाहरुख ने ऐश्वर्या धनुष की अगली फिल्म का पहला लुक शेयर किया

शाहरुख ने ऐश्वर्या धनुष की अगली फिल्म का पहला लुक शेयर किया

9
मुंबई: सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी फिल्ममेकर ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष उनकी अगली निर्देशित फिल्म के साथ तैयार हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्विटर पर ऐश्वर्या रजनीकांत धनुष की अगली निर्देशित फिल्म का पहला लुक शेयर किया। इस पोस्टर में एक एथलीट अपने हाथ में एक पदक लिये हुये खड़ा नजर आ रहा है।

फिल्म के नाम की घोषणा रविवार को की गई। बता दें इस फिल्म का नाम ‘मरियप्पम’ है। तमिल भाषा में बनी यह फिल्म भारतीय पैरालम्पिक हाई जम्पर मरियप्पम थंगावेलु के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। मरियप्पम ने वर्ष 2016 में रियो डी जनेरियो में आयोजित हुये पैरालम्पिक खेल में भारत का प्रतिनिधत्व किया था और स्वर्ण पदक जीता था।

शाहरुख ने लिखा, ‘मरियप्पम थंगावेलु के जीवन पर बनी फिल्म का पहला लुक यहां पेश किया जा रहा है। ऐश्वर्या धनुष को शुभकामनाएं।’ इसके जवाब में ऐश्वर्या ने लिखा, ‘आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की शुभकामनाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *