
अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अपनी बहन क्लोई कार्दशियन के साथ जब से अनंत और राधिका की शादी में आई हैं, तब से उनकी ही चर्चा है। लेकिन अब उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसके कारण लोग उन्हें लताड़ रहे हैं। भगवान गणेश की मूर्ति के साथ फोटो खिंचवाने पर किम को खूब खरी-खोटी सुनने को मिली।
अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लोई कार्दशियन 12-14 जुलाई के बीच मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के उत्सव का हिस्सा थीं। सोमवार को, किम ने सेलिब्रेशन की नई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह सफेद और सुनहरे रंग का मनीष मल्होत्रा का लहंगा और चोली पहने हुए थीं। अब रेडिट की एक पोस्ट में दावा किया गया कि किम ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी और भारी आलोचना होने के बाद किम ने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया।
भगवान गणेश की मूर्ति के साथ किम की फोटो – 0लेकिन लोगों की पारखी नजर ने उस फोटो को भी संभालकर रख लिया और अब तो ये वायरल हो गया है। मंगलवार को, किम की नई तस्वीरों के बारे में एक रेडिट पोस्ट में किम की फोटो शामिल थी, जिसमें वह अंबानी की शादी के जश्न के दौरान गणेश की मूर्ति पर अपना चेहरा रखे हुए थीं। एक यूजर ने लिख दिया- भारतीय संस्कृति का अपमान नहीं सहेंगे।
Home / Entertainment / किम कार्दशियन ने भगवान गणेश की मूर्ति के साथ दिया अजीब पोज, भड़के लोग- भारत आकर हमारी ही संस्कृति का अपमान
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website