Saturday , October 31 2026 10:53 PM
Home / Entertainment / कायली जेनर का घर में किया जा रहा है शोषण

कायली जेनर का घर में किया जा रहा है शोषण


लॉस एंजेलिस। रियेलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर को लगता है कि उनकी बेटी कायली का उनके ही घर के कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, कायली ने अपनी मां को सूचित किया कि उनके घर में काम करने वाले एक कर्मचारियों में से एक ने घर में ही उनकी तस्वीरें खींच लीं। इसे लेकर क्रिस काफी परेशान हैं।

क्रिस ने कहा, ‘‘मुझे कायली के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि कोई न कोई हमेशा परिस्थितयों का फायदा उठाने की कोशिश करता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई अपने ही घर में वह तस्वीरें लेने की कोशिश करे जो नहीं ली जानी चाहिए, तो यह बेहद तनावपूर्ण होता है। आपके चाहते हैं कि आपके आसपास भरोसेमंद लोग हों, लेकिन हमें हमेशा सतर्क रहना चाहिए। और जब आपको महसूस हो कि अपने ही बेडरूम या बाथरूम में आपकी निजता का उल्लंघन हो रहा है तो यह बेहद परेशान करने वाली बात होती है।’’