Saturday , April 25 2026 11:55 AM
Home / News / अमेरिका को दहलाने वाले आतंकी की बेटी से लादेन के बेटे ने रचाई शादी

अमेरिका को दहलाने वाले आतंकी की बेटी से लादेन के बेटे ने रचाई शादी


आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका में घातक 9/11 आतंकी हमला करने वाले विमान के अपहरणकर्ताओं के अगुवा रहे मोहम्मद अत्ता की बेटी से शादी की है। एक मीडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है। अलकायदा के प्रमुख रहे लादेन को अमेरिका ने मार गिराया था। ब्रिटिश अखबार ‘द गार्डियन’ ने ओसामा के परिवार के हवाले से खबर दी है कि मारे गये अलकायदा नेता के परिवार वालों ने हमजा की अत्ता की बेटी से शादी की है।
अत्ता मिस्र का नागरिक और अमेरिकी एयरलायंस फ्लाइट 11 का पायलट था। उसने सबसे पहले विमान अगवा किया और वल्र्ड ट्रेड सेंटर के नार्थ टावर को निशाना बनाया था। इस घटना में विमान में सवार 92 लोग सहित करीब 1,600 लोग मारे गये थे। ओसामा के सौतेले भाई अहमद और हसन अल अत्तास के हवाले से खबर दी गयी है कि हमजा अलकायदा में एक वरिष्ठ पद पर है और उसका लक्ष्य अपने पिता की मौत का बदला लेना रहा है।
गौरतलब है कि सात साल पहले पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सेना ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। अमेरिकी नौसेना सील मई 2011 में ओसामा के एबटाबाद स्थित परिसर में घुसी और उसे मार गिराया।ओसामा वहां अपनी तीन पत्नियों के साथ रहता था। अमेरिकी हमले में हमजा का भाई खालिद भी मारा गया था। हमजा ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरियाह सबर का बेटा है। अहमद अल अत्तास ने बताया कि हमने सुना है कि हमजा ने मोहम्मद अता की बेटी से शादी कर ली है। उन्होंने बताया कि हम आश्वस्त नहीं हैं कि वह कहां है, लेकिन वह अफगानिस्तान में हो सकता है।