
हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा ने एक बार फिर दुनिया का ध्यान अपनी और खींच लिय है। इस बार उनके गाने नहीं बल्कि कुत्ते चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल लेडी गागा के दो कुत्तों को किसी ने चुरा लिया है, अब गायिका ने इन्हे ढूंढ कर लाने वाले के लिए 5 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की है। यानी की जो कुत्तों को वापस लाएगा उसे 3 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
लेडी गागा अपने कुत्तों से बहुत प्यार करती है। एक दिन उनका डॉगवॉकर कुत्तों को सैर करवा रहा था तो तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और तीनों कुत्ते काे उठाकर भागने लगे। तीन में एक कुत्ता उनके कब्जे से भाग निकला। लेडी गागा के जो कुत्ते खोए हैं उनके नाम कोजी और गुस्ताव हैं। भागने वाले तीसरे कुत्ते का नाम एशिया है। पॉप गायक फिल्म की शूटिंग के लिए रोम में है। जब उन्हे इस घटना को पता चला तो वह बहुत दुखी हुई।
गागा ने सोशल मीडिया पर एक ईमेल आईडी जारी कर कह है कि जिस किसी को भी इन कुत्तों के बारे में किसी तरह की जानकारी हो, वो KojiandGustav@gmail.com पर उनसे संपर्क कर सकता है। इसके लिए उन्होंने इनाम भी रखा है। दरअसल गायिका के कुत्तों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है, लोग उन्हे काफी पसंद करते हैं।
Home / Entertainment / अपने गुमशुदा कुत्तों की तलाश कर रही है लेडी गागा, ढूंढने वाले को देगी 3.6 करोड़ का इनाम
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website