
अमेरिका ने भारत के खिलाफ चीन की आक्रामकता की आलोचना करते हुए संवैधानिक संशोधन एकमत से पास कर दिया है। अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में नैशनल डिफेंस ऑथराइजेशन ऐक्ट (NDAA) में संशोधन पास कर दिया गया है। पिछले महीने लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प और दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका चीन पर हमलावर है। इसमें चीन के रवैये पर चिंता जताई गई है और आरोप लगाया गया है कि चीन कोरोना का महामारी के बहाने से भारत के क्षेत्र पर कब्जा करना चाहता था।
गलवान, साउथ चाइना सी पर जताई चिंता
NDAA संशोधन भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा और कांग्रेसमेन स्टी शैबट सोमवार को लेकर आए थे। इसके मुताबिक भारत और चीन को वास्तविक नियंत्रण पर तनाव कम करने के लिए काम करना चाहिए।संशोधन में कहा गया है कि दक्षिण चीन सागर, LAC और सेंकाकू टापू विवादित क्षेत्रों के आसपास चीन का विस्तारवाद और आक्रामकता चिंता का विषय है। अमेरिका की संसद कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा पर गलवान घाटी में चीन की आक्रामकता का विरोध किया है और चीन के बढ़ते क्षेत्रीय रवैये पर चिंता जताई है। इसमें कहा गया है कि चीन ने कोरोना वायरस को बहाना बनाकर भारत के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश की है और दक्षिण चीन सागर में भी दावा ठोका है।
Home / News / चीन के खिलाफ अमेरिका में कानूनी संशोधन पास, कहा- ‘कोरोना के बहाने भारतीय क्षेत्र कब्जाने की कोशिश’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website