Saturday , October 31 2026 10:32 AM
Home / Food / घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मशरूम पकौड़ा

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मशरूम पकौड़ा


मशरूम काफी हेल्‍दी होते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को मशरूम बहुत पसंद है तो आप मशरूम पकौड़ा बना सकते हैं जो कि बच्‍चों को बहुत पसंद होता है। मशरूम पकौड़ा एक ऐसी स्‍नैक रेसिपी है जिसे आप एक बार खा लेंगे तो इसका स्‍वाद कभी नहीं भूलेंगे। तो शाम को जब कोई स्‍नैक्‍स खाने का मन हो तो मशरूम पकौड़ा बनाना बिल्‍कुल भी न भूलें। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
बेसन- 160 ग्राम
चावल का आटा- 45 ग्राम
कार्न फ्लार- 2 चम्मच
बेकिंग सोडा- 1/4 चम्मच
अदरक, लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
अजवाइन- 1/4 चम्मच
चाट मसाला- 1/2 चम्मच
लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
्रहींग- 1/4 चम्मच
नमक- 1/2 चम्मच
पानी- 350 मिलीलीटर
मशरूम- 315 ग्राम
तलने के लिए तेल

विधि
1. एक बाउल में 160 ग्राम ग्राम बेसन, 45 ग्राम चावल का आटा, 2 चम्मच कार्न फ्लार, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, 1/4 चम्मच अजवाइन, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच हींग, 1/2 चम्मच नमक, 350 मिलीलीटर पानी मिला कर इसे अच्छी तरह मिलाएं।
2. तैयार किए मिश्रण में मशरूम डालकर उस पर अच्छी तरह से कोटिंग करें।
3. एक बर्तन में पर्याप्त तेल गर्म करें और कुरकुरा होने तक इन्हें तले।
4. इसे एक टिशू पेपर पर निकालें।
5. हरी चटनी के साथ गर्म परोसें।