
लंदनः ब्रिटेन का शाही जोड़ा प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल के बारे में कौन नहीं जानता। ये शाही जोड़ा अक्सर सुर्खियों में छाया रहता है पर इस बार लोगों ने मेगन मर्केल की एक गलती के कारण उन्हें अपने निशाने पर ले लिया है।
दरअसल प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल अपने शाही दौरे पर फिजी से टोंगा पहुंचे थे। यहां पर मेगन मर्केल लाल रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन उनसे एक बड़ी गलती हो गई। दरअसल, उन्होंने अपनी ड्रेस में लगे प्राइस टैग को नहीं हटाया।
इसकी वजह से अब सोशल मीडिया में मेगन की खिंचाई की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस ड्रेस की कीमत 444 डॉलर बताई जा रही है।
ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स अपने 16 दिवसीय विदेश दौरे के 10वें दिन टोंग पहुंचे हैं। इस यात्रा में वह ऑस्ट्रेलिया, फिजी, टोंग और न्यूजीलैंड में अपनी छुट्टियां बिता रहे हैं।शुक्रवार को यह कपल ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएगा और इसके बाद वे न्यूजीलैंड होते हुए घर वापसी करेंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website