Sunday , June 21 2026 10:50 AM
Home / News / आज आसमान में दिखेगी उल्का पिंडो की बारिश, अद्भुत होगा नजारा

आज आसमान में दिखेगी उल्का पिंडो की बारिश, अद्भुत होगा नजारा


आज रात आसमान में अद्भुत खगोलिय घटना घटने वाली है। प्रकृति की आतिशबाजी देखना एक जबरदस्त और अद्भुत अनुभव होता है। आज मंगलवार रात को आसमान में उल्का पिंडों बारिश की यह अद्भुत नजारा को देखा जा सकता है। आज रात प्रति घंटे एक दर्जन उल्का पिंड और कुल मिलाकर 50 या उससे अधिक उल्का पिंडों की बारिश होगी।
धरती के वायुमंडल में प्रवेश करते समय यह उल्का पिंड जलने लगते हैं और यह नजारा देखने लायक होता है। यह मलबा आमतौर पर एक बड़े धूमकेतु या क्षुद्रग्रह का टुकड़ा होता है, जो वहां से बहुत पहले से गुजरता था। रात करीब 10 बजे के पहले इस नजारे को देखा जा सकेगा। हालांकि, चंद्रमा की रोशनी की वजह से हो सकता है कि नजारा इतना खूबसूरत न दिखे। फिर भी आकाशीय आतिशबाजी साफ देखी जा सकेगी।