
बॉलीवुड में कुछ रिश्ते खत्म होने के बाद भी काफी चर्चा में रहे हैं और इनमें से एक करीना और शाहिद का रिश्ता है। अक्सर जब फिल्मी दुनिया में रिलेशनशिप की बात आती है तो इन सितारों को भी जरूर याद किया जाता है। हालांकि, दोनों अब अपनी-अपनी राह में आगे बढ़ चुके हैं और इनकी अपनी फैमिली है। हाल ही में करीना के चैट शो What Women Want पर शाहिद की पत्नी मारी राजपूत पहुंचीं, जहां उन्होंने पर्सनल लाइफ के बारे में कई सवाल पूछे। इसी शो पर करीना ने मीरा से मदरहुड को लेकर भी सवाल किया। ये पहला मौका है जब करीना और मीरा एकसाथ किसी शो पर नजर आई हैं।
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने परिवार बढ़ाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। मीरा ने कहा है कि वह और शाहिद अब तीसरा बच्चा नहीं चाहते और उनका परिवार पूरा है। शो के आने वाले एपिसोड के प्रोमो में मीरा और करीना के बीच हुई मजेदार बातचीत की झलक देखने को मिली।
शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अफवाह पर बोलीं मीरा – प्रोमो में करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है? इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर अक्सर अटकलें लगाई जाती हैं। मीरा का जवाब सुनकर करीना ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हो भी सकता है।’ इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं, हमारा परिवार पूरा हो चुका है।’
करीना ने मीरा से पूछा- जिंदगी में किसी दूसरे स्टेज पर मां बनना पसंद करतीं? – इससे पहले करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शो के सेट से मीरा के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और उन्हें एक प्यारी इंसान बताया था। मीरा ने करीना की पोस्ट को रीशेयर करते हुए उन्हें शो में बुलाने के लिए धन्यवाद दिया। मीरा राजपूत ने बताया कि कम उम्र में मां बनने पर उनका कैसा अनुभव रहा। जब उनसे करीना ने सवाल किया कि क्या वो जिंदगी में किसी दूसरे स्टेज पर मां बनना पसंद करतीं? तो इसपर मीरा ने कहा कि वो अपनी जर्नी में कोई भी बदलाव नहीं चाहतीं।
मीरा ने बच्चों को पालना अपनी बहनों से सीखा – मीरा ने मदरहुड पर जवाब देते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगता। आप चाहे किसी भी स्टेज पर हों, मदरहुड एक चैलेंज है। आपके और मेरे बच्चे अलग-अलग स्टेज पर हुए हैं लेकिन मुझे यकीन है कि हम दोनों ने उन चैलेंज का सामना किया है। बच्चों को पालने-पोसने में, ओवरव्हेल्म्ड महसूस करना और मुझे लगता है कि उस समय जिस चीज ने मेरी सबसे अधिक मदद की, वह यह थी कि मेरे पास शाहिद थे जो बहुत सपोर्टिव थे।’ मीरा ने ये भी बताया कि उनकी दो बहनें थीं जिनके पहले से ही बच्चे थे और उन्होंने उन्हें अपन-अपने बच्चों को पालते हुए देखा था। शाहिद की पत्नी ने कहा- बेशक इसमें चैलेंज थे लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहती थी।
Home / Entertainment / Bollywood / करीना कपूर के साथ पहली बार नजर आईं मीरा राजपूत, तीसरे बच्चे को लेकर चर्चाओं पर खुलकर बोलीं शाहिद की बीवी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website