Thursday , February 12 2026 6:10 PM
Home / News / मुसलमानों के जुलूस में घुसी बस, 11 बच्चों की मौत

मुसलमानों के जुलूस में घुसी बस, 11 बच्चों की मौत

1
कानो(नाइजीरिया):उत्तरी नाइजीरिया में एक चालक का नियंत्रण खो देने से एक वाहन पैगंबर मोहम्मद के जन्मोत्सव पर मुस्लिमों द्वारा निकाले गए जुलूस में घुस गया जिससे 11 बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता अहमद उस्मान ने बताया कि गोंबे राज्य के मालम सिदी गांव में ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना हुई।उस्मान ने बताया,‘‘घटना में 11 बच्चों की मौत हुई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि पीड़ित 11 से 15 वर्ष तक की आयु वर्ग के थे।इसके बाद बस चालक पर लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *