
लॉस एंजेलिस। गायिका दुआ लीपा ने कहा कि उन्हें क्लबिंग पसंद नहीं है बल्कि इसके बजाय वह दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए समय व्यतीत करना पसंद करती हैं। वेबसाइट ‘द सन डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, लीपा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि क्लब मेरे लिए नहीं हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यात्रा करना अच्छा लगता है, दोस्तों के साथ घूमना, डिनर करने के बाद देर तक बातचीत करना और सब मुद्दों पर चर्चा करना।’’ ‘हॉटर देन हैल’ की हिटमेकर पिछली गर्मियों से अमेरिका के रॉकर पॉल के साथ संबंध में हैं, लेकिन उन्हें सेलिब्रिटी पावर जोड़ी बनने में दिलचस्पी नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘आप कभी इस बात के लिए पुरस्कार नहीं जीतेंगे कि आप किसके साथ डेटिंग कर रहे हैं। यह जरूरी नहीं है। मेरे लिए संगीत मायने रखता है।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website