Saturday , April 25 2026 7:59 PM
Home / News / न्यौते के बावजूद दिल्ली SCO कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचा PAK, खाली रही 3 कुर्सियां

न्यौते के बावजूद दिल्ली SCO कॉन्फ्रेंस में नहीं पहुंचा PAK, खाली रही 3 कुर्सियां


जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच एक बार तनाव चरम पर है। वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ा पाक आए दिन भारत विरोधी बयान देकर अपनी किरकिरी करवा रहा है। इसी बीच पाकिस्तान ने दिल्ली में चल रही शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पहली सैन्य सहयोग मीटिंग का बहिष्कार किया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान एससीओ का सदस्य है, इसलिए उसे इस कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा गया था। SCO के भारत, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिजस्तान, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान सदस्य हैं।