Thursday , May 14 2026 1:27 PM
Home / News / पाकिस्तान:लाहौर जिला सरकार की वेबसाइट हैक

पाकिस्तान:लाहौर जिला सरकार की वेबसाइट हैक

4
लाहौर: लाहौर जिला सरकार की वेबसाइट को हैकरों ने हैक करके उस पर एक संदेश और एक ऑडियो गीत डाल दिया जिसमें भारतीय सेना का महिमामंडन किया गया है। संदिग्ध पाकिस्तानी हैकरों द्वारा भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की वेबसाइट हैक करने और उस पर भारत विरोधी संदेश डालने के हफ्ता के बाद यह साइबर हमला हुआ है।
हैकरों ने खुद को ‘आईएनडी 3एमबी3आर’ बताया है और पाकिस्तानी हैकरों की एेसी गतिविधियों के जवाब में बेवसाइट हैक की गई है। वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा गया है, ‘‘ पाकिस्तानी बच्चों, भारतीय सर्वर से दूरी बनाआे। यह भारतीय साइट हैक करने का जवाब है। हिन्दुस्तान जिंदाबाद….।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *