
भारत ने अरब सागर में एक बड़ी रणनीतिक बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान एक संदिग्ध मिसाइल टेस्ट करने वाला था। इसके लिए उसने NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी कर दिया था, मगर भारत ने उसे चारों खाने चित कर दिया है। अरब सागर में इस रणनीतिक खेल में भारत ने बाजी मारते हुए अपना मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम वाला युद्धपोत जंगी बेड़ा उतार दिया है।
पाकिस्तान से पहले ही भारत ने कर दिया ‘खेला’ – रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान अरब सागर में कुछ खुराफात करने वाला था, मगर उससे पहले ही भारतीय नौसेना ने अपने खासतौर पर डिजाइन किए गए मिसाइल ट्रैकिंग और समुद्री निगरानी करने वाले युद्धपोत INS ध्रुव को आनन-फानन में अरब सागर में उतार दिया। दरअसल, पाकिस्तान ने NOTAM जारी किया था और मैरीटाइम वॉर्निंग जारी की थी।
पाकिस्तान ने कब जारी की थी अरब सागर में यह चेतावनी – पाकिस्तान ने 14-15 अप्रैल के बीच कराची, ओरमारा, ग्वादन और सोनमियानी के पास समुद्री जल क्षेत्र में एक बड़े एक्स्कूलिसिव जोन में समुद्री चेतावनी जारी की थी। यह एरिया करीब 415 किलोमीटर से लेकर 450 किलोमीटर के दायरे तक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया था।
NOTAM की टाइमिंग बेहद अहम थी – रिपोर्टों के अनुसार, नोटम की टाइमिंग बेहद अहम थी। ऐसी संदेहास्पद गतिविधियों के दौरान भारत की नौसेना ने 13 अप्रैल को सतर्कता के साथ INS ध्रुव को अरब सागर में उतार दिया। यह कदम पाकिस्तान के ऐलान के 24 घंटे से पहले ही ऐन वक्त पर कर दिया गया।
पाकिस्तान क्या लॉन्च करने वाला है मिसाइल- हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने नोटम जारी करने के पीछे अपनी योजना का खुलासा नहीं किया। मगर, एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि पाकिस्तान या तो सतह से सतह मिसाइल को लॉन्च करने वाला है या लंबी दूरी की समुद्र से लॉन्च किए जाने वाले सिस्टम या रणनीतिक नौसैनिक प्लेटफॉर्म क्षमता का आकलन करने वाला है।
Home / Uncategorized / पाकिस्तान करने वाला था मिसाइल टेस्ट! भारत ने पहले ही अरब सागर में उतार दिया ट्रैकिंग युद्धपोत, खिसियाकर रह गया पड़ोसी
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website