Friday , July 31 2026 2:44 AM
Home / Entertainment / महामारी ‘द वाकिंग डेड’ फिल्म को बेहतर बनाएगी : रॉबर्ट किर्कमैन

महामारी ‘द वाकिंग डेड’ फिल्म को बेहतर बनाएगी : रॉबर्ट किर्कमैन


‘द वॉकिंग डेड’ निर्माता रॉबर्ट किर्कमैन को लगता है कि चल रही कोविड-19 महामारी आगामी फिल्म को और भी बेहतर बनाएगी। हाल ही में एक पैनल चर्चा के दौरान किर्कमैन ने फिल्म की प्रगति के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “वहां पर्दे के पीछे कई सारी चीजें चल रही हैं। मैं नहीं चाहता कि कोई यह सोचे कि हम इस महामारी के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं यह कहना चाहूंगा कि यह महामारी अगर कुछ करती भी है तो यह बहुत सारी फिल्मों को बेहतर बनाने जा रही है। मुझे लगता है कि उन फिल्मों में रिक ग्रिम्स की फिल्म प्रमुख है, क्योंकि हमें इस चीज को करने के लिए बहुत अधिक समय मिल रहा है और सुनिश्चित करने के लिए भी कि यह सही जा रहा है।”

‘द वॉकिंग डेड’ फिल्म दो साल से पाइपलाइन में तब से है जब से अभिनेता एंड्रयू लिंकन ने टीवी शो में रिक ग्रिम्स की भूमिका को छोड़ा था। रेडियोटाइम्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को एक ट्रायलॉजी के रूप में देखा जा सकता है।