
भारत विरोधी टिप्पिणयों व राम जन्मभूमि अयोध्या को लेकर आधारहीन बयान देने वाले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ नेपाल में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। नेपाल के जनकपुर में हिंदू संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर ओली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनकर जमकर भड़ास निकाली। नेपाल विश्व हिंदू परिषद की जनसभा में ओली की गलत बयानबाजी की निंदा की गई।
नेपाल विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विजेता झाले व हिंदू युवा परिषद के संयोजक सत्यम मुरारी की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग जनकपुर के रामानंद चौक पर जुटे। इसके बाद प्रधानमंत्री के विरोध में रैली निकाली। जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि पीएम ओली ने भगवान राम के जन्मस्थान के बारे में गलत बयान देकर भारत-नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक व धार्मिक रिश्तों में दरार डालने की कोशिश की है।
उन्होंने ङ्क्षहदू आस्था व मान्यताओं को ठेस पहुंचाई है। प्रधानमंत्री ओली को ङ्क्षहदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। ली के बयान को लेकर भारत में भी लोगों में आक्रोश है। गोरखपुर में अपना समाज पार्टी (असपा) ने बरगदवा में पुतला जलाया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ओली का बयान निंदनीय है। उन्हें भारत की जनता से माफी मांगी चाहिए।
Home / News / नेपाल में PM ओली के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, कहा- ‘रामजन्म भूमि को लेकर दिए बयान पर मांगें माफी’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website