Wednesday , September 16 2026 11:27 PM
Home / News / पायलट ने अपने घर के ऊपर जानबूझ कर गिरा दिया विमान, वजह कर देगी हैरान

पायलट ने अपने घर के ऊपर जानबूझ कर गिरा दिया विमान, वजह कर देगी हैरान


वॉशिंगटनः अमरीका में एक पायलट ने जानबूझ कर अपने घर के ऊपर ही प्लेन गिरा दिया। पायलट द्वारा की गई इस हरकत की वजह बड़ी हैरान करने वाली है। अमरीकी पुलिस के अनुसार उटा के पेसन नाम के शहर में आरोपी डुएने यूड ने पत्नी को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया।
घटना से कुछ ही घंटे पहले डुएने यूड नाम के व्यक्ति को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्लेन घर से टकराते ही आग लग गई जिसमें शख्स खुद मारा गया, लेकिन घर में मौजूद पत्नी और एक बच्चा किसी तरह भाग खड़े हुए। हादसे में घर के सामने का हिस्सा जल गया।
प्लेन क्रैश की घटना सुबह में हुई।जांचकर्ताओं का मानना है कि डुएने जिस कंपनी में काम करता था, प्लेन उसी कंपनी का था। जानकारी के मुताबिक, डुएने अनुभवी पायलट था। पुलिस ने शख्स को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जमानत दे दी थी।
डुएने ने अपने घर से 15 किमी दूर स्थित एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद सीधे अपने इलाके में पहुंच गया। पुलिस क्रैश के बाद घर के पास गिरे प्लेन के मलबे से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।