
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। स्थानीय समयानुसार भूकंप शुक्रवार शाम को आया और इसके झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। लीमा में लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। पेरू के जियोफिजिक्स इंस्टीट्यूट के अनुसार, यह भूकंप एंडियन क्षेत्र के जुनिन में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई पर आया।
सुनामी का खतरा नहीं – जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मैग्नीट्यूड थी। अधिकारियों ने अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं दी है। सुनामी को लेकर भी कोई खतरा नहीं बताया गया है। टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में लीमा में सांसदों को कांग्रेस से बाहर निकलते देखा गया।
वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 6.7 बताई है।अमेरिका के राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने पुष्टि की है कि कैलिफोर्निया, ओरेगन, वॉशिंगटन, ब्रिटिश कोलंबिया या अलास्का में सुनामी का कोई खतरा नहीं है।
रिंग ऑफ फायर में है पेरू – पेरू की भौगोलिक स्थिति इसे भूकंप के लिए बेहद संवेदनशील बनाती है। यह प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है। रिंग ऑफ फायर प्रशांत के चारों को ओर फैला 40000 किलोमीटर का क्षेत्र है, जहां कई ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनें हैं। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी इलाके में आते हैं। यह एक प्रमुख टेक्टोनिक सीमा है, जहां प्लेटों के आपस में टकराने के कारण तेज भूकंप का खतरा बना रहता है।
जुलाई के बाद तीसरा बड़ा भूकंप – इसी साल अगस्त में पेरू के एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। उस दौरान दो लोग घायल हुए थे। वहीं, कई घरों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों की इमारतों को झटकों से नुकसान पहुंचा था। इसके पहले जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 मैग्नीट्यूड के भूकंप में 6 लोग मारे गए थे। वहीं, करीब 30 लोग घायल हुए थे।
Home / News / पेरू में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा में महसूस किए गए झटके, घरों से निकल आए लोग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website