
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियज को एंजाॅय कर रही हैं। उन्हें अक्सर पति जो जोनस के साथ आउटिंग करते देखा जाता है। हाल ही में सोफी को पति जो के साथ लाॅस एंजेलिस की सड़कों पर स्पाॅट किया गया।
सोफी और जो अपने डाॅगिस को घुमाने निकाली थीं। लुक की बात करें तो सोफी व्हाइट हु़डी के साथ पोल्का डाॅट ट्राउजर में दिखीं। व्हाइट हुडी में सोफी अपना बेबी बंप छुपाती दिखीं। वहीं जो व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक बाॅक्सर में दिखे।
इस दौरान जो और सोफी ने अपनी सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा। कोरोना की वजह से कपल चेहरे पर मास्क लगाए दिखा। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि जो और सोफी ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से शादी की थी। सोफी और जो ने बीते साल 1 मई को अचानक सोफी टर्नर के साथ शादी कर ली। इसके बाद कपल ने जुलाई में एक बार फिर शादी रचाई थी। इस शादी में परिवार और कुछ फ्रेंड्स शामिल थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website