
वाशिंगटन: भारतीय मूल की अमरीकी महिला को प्रख्यात हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शक्तिशाली छात्र निकाय का अध्यक्ष चुना गया है। 20 वर्षीय श्रुति पलानीअप्पन को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी अंडरग्रैजुएट काऊंसिल का अध्यक्ष चुना गया है। पलानीअप्पन के परिजन 1992 में चेन्नई से अमरीका आकर बस गए थे।
अंडरग्रैजुएट काऊंसिल चुनाव आयोग की घोषणा के मुताबिक उनकी साथी जूलिया हुएजा (20) को उपाध्यक्ष चुना गया है। पलानीअप्पन ने कहा कि पद संभालने के बाद सबसे पहले वह छात्र निकाय और काऊंसिल के बीच संचार को सुधारने पर काम करने की योजना बना रही हैं। जुलाई 2016 में फिलाडेल्फिया में हुए डैमोक्रेटिक नैशनल कन्वैंशन में पलानीअप्पन सबसे युवा प्रतिनिधि थीं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website