
ब्रिटेन के शाही परिवार के सबसे नए सदस्य व प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल के पुत्र आर्ची माउंटबेटन विंडसर का नामकरण संस्कार शनिवार को विंडसर कैस्टल में एक निजी पारिवारिक समारोह में किया गया।
चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख केंटरबरी के आर्कबिशप जस्टिन वेल्बी ने एक निजी समारोह में ससेक्स के ड्यूक और डचेज के दो महीने के बेटे का बपतिस्मा किया। इस दौरान शिशु को विशेष पोशाक पहनायी गई। शाही शिशु नामकरण के दौरान 11 वर्षों से इसी तरह की पोशाक पहन रहे हैं।
समारोह के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्ची के साथ तस्वीरें साझा की जिसमें पहली बार शिशु का चेहरा दिखाया गया। इनमें से एक तस्वीर में पूरा शाही परिवार साथ में है और एक अन्य तस्वीर में शिशु और उसके माता-पिता नजर आ रह हैं।
बता दें कि ब्रिटेन के शाही महल बकिंगम पैलेस ने क कहा था कि ड्यूक एवं डचेस ऑफ ससेक्स अपने बेटे आर्ची के गॉडपैरंट्स के नाम का खुलासा नहीं करेंगे। शाही महल ने एक बयान में कहा था कि शनिवार को विंडसर कैसल में होने वाला नामकरण का कार्यक्रम निजी है और उनकी इच्छा है कि गॉडपैरंट्स का नाम निजी रखा जाए।
उल्लेखनीय है कि शाही दंपती के आवास को करदाताओं के 24 लाख पौंड से सजाने-संवारने के बाद ब्रिटेन की मीडिया के एक वर्ग में इसे लेकर विवाद हो गया था। राजतंत्र विरोधी अभियान समूह रिपब्लिक ने सवाल किया कि ऐसे समय में जब जनसेवा आर्थिक दबाव में है तो इतना धन क्यों खर्च किया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website