
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम बुधवार को मुंबई में फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस हाउस पहुंचे। धर्मा प्रोडक्शंस में प्रिंस के इस विजिट के दौरान, प्रिंस विलियम का करीना कपूर, सैफ अली खान और करण जौहर ने रॉयल वेलकम किया।
इस मुलाकात में भारतीय सिनेमा के गीत-संगीत से लेकर डांस के साथ-साथ भारत के साथ ब्रिटेन के कल्चरल रिश्ते पर भी बातें हुईं। जौहर ने प्रिंस विलियम को भारतीय सिनेमा की दुनियाभर में बढ़ती लोकप्रियता पर बातें कीं। करण ने उन्हें देश में विभिन्न भाषाओं में बनने वाली फिल्मों के बारे में बताया। उन्होंने प्रिंस से अपनी फिल्म ‘कभी खुशी, कभी गम’ देखने का भी आग्रह किया, जिसकी अधिकतर शूटिंग ब्रिटेन में हुई थी।
धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में करीब 45 मिनट बिताए – ब्रिटिश राजगद्दी के उत्तराधिकारी प्रिंस विलियम ने मुंबई के अंधेरी स्थित धर्मा प्रोडक्शंस के ऑफिस में करीब 45 मिनट बिताए। इस दौरान करण जौहर, सैफ अली खान, करीना कपूर खान और कंपनी के सीईओ अपूर्व मेहता ने उनका स्वागत किया।
प्रिंय विलियम के लिए हुए डांस परफॉर्मेंस – इतना ही नहीं, इस मौके पर डांस-गाने का भी आयोजन रखा गया। यहां कुछ कलाकार पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए और उन्होने फिल्म ‘कभी खुशी, कभी गम’ के लोकप्रिय गीतों ‘शावा शावा’ और ‘बोले चूड़ियां’ पर डांस पेश किया। इस दौरान फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी बैकग्राउंड में लगातार बजता रहा।
अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजनों की व्यवस्था – मेहमानों के लिए अलग-अलग तरह के लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर दीवार पर सजी पुरस्कारों और ट्रॉफियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। बता दें कि करण जौहर ने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माई नेम इज खान’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी कई फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं।
प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन भारत के तीन दिनों के दौरे पर – प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन भारत के तीन दिनों के दौरे पर हैं। प्रिंस ऑफ वेल्स के साथ बातचीत के दौरान जौहर ने भारतीय फिल्मों के अंतरराष्ट्रीय बाजार, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में उनकी बढ़ती लोकप्रियता पर चर्चा की। जौहर ने कहा, ‘पश्चिम एशिया कुछ फिल्मों और फिल्मी सितारों के लिए बहुत बड़ा बाजार है। जब कोई बड़ी भारतीय या हिंदी फिल्म रिलीज होती है, तो सिनेवर्ल्ड, ओडियन और वू जैसे बड़े सिनेमाघर नियमित रूप से हमारी फिल्में दिखाते हैं।’
करण जौहर बोले- हमने बाहुबली के बारे में भी बताया – फिल्म निर्माता ने एस. एस. राजामौली की तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ को ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। जौहर ने दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘हमने उन्हें बताया कि हमारा सिनेमा बॉलीवुड नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा है। हम कई भाषाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमने उन्हें एस. एस. राजामौली की आरआरआर के बारे में बताया, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हमने बाहुबली के बारे में भी बताया।’
हमने उन्हें (प्रिंस विलियम) बताया कि हमारा सिनेमा बॉलीवुड नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा है। हम कई भाषाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमने उन्हें एस. एस. राजामौली की आरआरआर के बारे में बताया, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। हमने बाहुबली के बारे में भी बताया। करण जौहर
‘हमें इतनी सारी भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है’ – फिल्म निर्माता ने कहा, ‘तेलुगु, मलयालम, मराठी, गुजराती, तमिल… जैसी कई भाषाओं में फिल्में भारत से आ रही हैं। हम बॉलीवुड की बात करते हैं, लेकिन हम बॉलीवुड से कहीं बढ़कर हैं। हम भारतीय सिनेमा हैं और हमें इतनी सारी भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।’
सैफ अली खान और करीना कपूर ने भी प्रिंस विलियम के साथ बातचीत की – अक्सर छुट्टियां मनाने लंदन जाने वाले सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने भी प्रिंस विलियम के साथ बातचीत के दौरान शहर के प्रति अपने लगाव का जिक्र किया। जौहर ने कहा कि प्रिंस के साथ बातचीत में क्रिकेट पर भी चर्चा हुई, क्योंकि दोनों देशों में यह खेल काफी लोकप्रिय है।
प्रिंस से ‘कभी खुशी, कभी गम’ देखने का आग्रह किया – उन्होंने प्रिंस से ‘कभी खुशी, कभी गम’ देखने का आग्रह किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर हुई थी। बातचीत के दौरान फिल्म के कुछ सीन भी दिखाए गए। जौहर ने कहा कि यह उनके लिए भावुक पल था, क्योंकि अगले महीने फिल्म के प्रदर्शन के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं।
प्रिंस ने 3 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म देखने का वादा किया – जौहर ने बताया कि, प्रिंस ने तीन घंटे 32 मिनट की यह फिल्म देखने का वादा किया। कपल ने ‘चाणक्य स्कूल ऑफ क्राफ्ट’ का भी दौरा किया। इससे पहले दिन में प्रिंसेस कैथरीन ने ‘नौरोसजी वाडिया मैटरनिटी हॉस्पिटल’ का दौरा किया। उन्होंने हॉस्पिटल के सीनियर ऑफिसर्स, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से मुलाकात की।
Home / Entertainment / Bollywood / प्रिंस विलियम पहुंचे धर्मा प्रोडक्शंस, करीना-सैफ ने किया भव्य स्वागत, करण जौहर ने किया अपनी फिल्म देखने का आग्रह
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website