Thursday , August 20 2026 10:21 PM
Home / Entertainment / प्रियंका चोपड़ा ने 12 साल बाद गाया गाना, पर ‘लास्‍ट क्रिसमस’ का देसी अंदाज सुन लोग बोले- घ‍िनौना… एकदम अजीब!

प्रियंका चोपड़ा ने 12 साल बाद गाया गाना, पर ‘लास्‍ट क्रिसमस’ का देसी अंदाज सुन लोग बोले- घ‍िनौना… एकदम अजीब!

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा सिर्फ ग्‍लोबल एक्‍ट्रेस ही नहीं, सिंगर भी हैं। साल 2012 और 2013 में उन्‍होंने दो सिंगल सॉन्‍ग रिलीज किए थे। दोनों को फैंस ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन अब इसके 12 साल बाद जब वह अपना तीसरा गाना लेकर आई हैं, तो सोशल मीडिया की जनता ने इसे खारिज कर दिया है। प्रियंका के फैंस भले ही उनकी तारीफ कर रहे हों, लेकिन बाकी जनता उनकी फजीहत कर रही है। इसकी एक खास वजह ये है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने क्‍लास‍िक ‘लास्‍ट क्रिसमस’ सॉन्‍ग को देसी अंदाज में गाया है। अंग्रेजी गाने में हिंदी के बोल जोड़े गए हैं, इसलिए लोग खफा हैं। किसी ने इसे ‘घ‍िनौना’, तो किसी ने ‘एकदम अजीब’ बताया है। एक यूजर ने तो यह लिखा है कि प्रियंका ने उनके सबसे पसंदीदा गाने को बर्बाद कर दिया।
‘लास्‍ट क्रिसमस’ के देसी वर्जन गाने को फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। यह असल में उनकी अपकमिंग म्यूजिकल फिल्‍म ‘क्रिसमस कर्मा’ का हिस्सा है, जो 14 नवंबर 2025 को ब्र‍िटेन, आयरलैंड और अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्‍म 12 दिसंबर 2025 को भारत में रिलीज होगी।