
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों आए दिन अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस भी इस जोड़ी को खूब पसंद करती हैं। इसी बीच निकयंका फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर हैं कि निक जोसन हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के पति निक टीवी शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गए,जिसके बाद उन्हें हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। निक 15 मई से हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि उनको कितनी और कहां चोट लगी है।
निक एक सीक्रेट प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं और इस प्रोजेक्ट को फिलहाल पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार र देर रात एंबुलेंस से निक को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था। कहा जा रहा है कि रविवार को निक जोनास घर वापस आ गए। सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी शूटिंग करेंगे।
कोरोना की लड़ाई में निकयंका ने बढ़ाया मदद का हाथ : देश में कोरोना महामारी से मची तबाही पर प्रियंका चोपड़ाऔर निक जोनस ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था। उन्होंने बाकि देशों के साथ मिलकर 1 मिलियन डाॅलर जमा किया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website