Monday , September 14 2026 9:12 AM
Home / Entertainment / मंगेतर निक के साथ मैक्सिको में हॉलिडे मना रही है प्रियंका, तस्वीरें आईं सामने

मंगेतर निक के साथ मैक्सिको में हॉलिडे मना रही है प्रियंका, तस्वीरें आईं सामने


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाॅयफ्रेंड निक जोनस के साथ मैक्सिको में छुट्टियां बिता रही हैं।
हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में प्रियंका ब्लू कलर ड्रेस पहने नजर आईं, जिसमें वह काफी हाॅट लग रही हैं।
वहीं निक ब्लू कलर के ट्राउजर के साथ सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखे। निक ने अपने हाथ में एक व्हाइट बैग पकड़ा हुआ है।
इसके अलावा दूसरी तस्वीर में प्रियंका ब्लू कलर की फ्लावर प्रिंट वाली ड्रेस पहने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।
वहीं निक ओरेंज कलर की शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि दोनों की सगाई 18 अगस्त को हुई थी। इस ग्रैंड फंक्शन की कई तस्वीरें सामने आई थी जिसमें रोका सेरेमनी और पार्टी की फोटो शामिल थी। खबरों की मानें तो इन दोनों कपल की शादी इसी साल अक्टूबर में हो सकती है। निक और प्रियंका की सगाई के बाद इनकी शादी को लेकर कई खबरें आई थी।