
‘किंग ऑफ पॉप’ की जिंदगी पर बनी फिल्म ‘माइकल’ को बेशक दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला हो, पर कई सेलेब्स को यह पसंद आई है और तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जहां हाल ही फराह ने ‘माइकल’ देखने के बाद फराह ने जाफर जैक्सन की तारीफ की और उन्हें ऑस्कर देने की बात की, वहीं अब राजपाल यादव भी मुरीद हो गए हैं। उन्हें ‘माइकल’ फिल्म बेहद पसंद आई है। फिल्म देखते वक्त राजपाल यादव को माइकल जैक्सन के बारे में एक खास बात पता चली, जिससे वह प्रभावित हो गए।
राजपाल यादव को पसंद आई ‘माइकल’, इस बात पर फिदा – 55 वर्षीय राजपाल यादव ने माइकल जैक्सन के गेटअप में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और साथ में ‘माइकल’ की तारीफों के कसीदे पढ़ डाले। उन्होंने लिखा, ‘जिनकी पूरी दुनिया दीवानी थी, और वो खुद चार्ली चैपलिन के दीवाने थे, ये सुनकर दिल को बहुत ठंडक लगी। जैक्सन फैमिली और पूरी टीम को इतनी सराहनीय फिल्म के लिए बहुत बधाइयां। माइकल जैक्सन एक अजूबा थे।’
माइकल जैक्सन के भतीजे जाफर ने निभाया है उनका रोल – दरअसल, माइकल जैक्सन मशहूर कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर चार्ली चैपलिन के फैन थे, और यह बाद राजपाल यादव को फिल्म ‘माइकल’ देखने के बाद पता चली। इस फिल्म में किंग ऑफ पॉप के भतीजे जाफर जैक्सन ने उनका किरदार निभाया है। हाव-भाव और डांस से लेकर लुक्स में जाफर काफी हद तक माइकल जैक्सन जैसे लगते हैं।
फराह खान ने भी की थी ‘माइकल’ की तारीफ, की थी ऑस्कर की मांग – वहीं, ‘माइकल’ को मिले नेगेटिव रिव्यूज के बीच हाल ही फराह ने इस फिल्म का सपोर्ट किया था। उन्होंने जाफर जैक्सन की तारीफ करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माइकल जैक्सन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। साथ में लिखा था, ‘ध्यान देने वाली बात। हर देश में आलोचक बेवकूफ होते हैं। ‘माइकल’ फिल्म जरूर देखें। और कोई अगले साल जाफर जैक्सन को ऑस्कर दे दे। यह फिल्म हम फैंस के लिए है, आलोचकों के लिए नहीं। ‘माइकल’ मुझे बहुत पसंद आई।’
Home / Entertainment / Michael देख राजपाल यादव हुए फिदा, ‘किंग ऑफ पॉप’ के बारे में यह खास बात जान उनके दिल को मिली ठंडक
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website