
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने 23 लाख के धोखाधड़ी मामले में नाम आने के बाद अब अपनी सफाई पेश की है। उथप्पा ने इस पूरे मामले में खुद की संलिप्तता से साफ इंकार किया है और कहा है कि उनका खुद पैसा भी फंसा हुआ है जो वापस नहीं मिला है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा से जुड़े बवाल में अब एक नया मोड़ आ गया है। उथप्पा का नाम 23 लाख के धोखाधड़ी मामले में आया है, जिसके कारण उनके नाम का अरेस्ट वारंट भी जारी हुआ है। अब इसी मामले पर उथप्पा ने अपना पक्ष रखा है। उथप्पा ने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस धोखाधड़ी के मामले में उनकी संलिप्तता नहीं है। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनका खुद का पैसा फंसा हुआ है।
बता दें कि रॉबिन उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट की खबर मीडिया में 21 दिसंबर को सामने आई है। उथप्पा के खिलाफ यह वारंट EPFO के आयुक्त सदाक्षरी गोपाल रेड्डी द्वारा जारी किया गया। इस वारंट के आधार पर पुलकेशीनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। यह पूरा मामला सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से जुड़ा है। इस कंपनी के कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हर महीने कंपनी की तरफ से पीएफ के पैसे काटे गए लेकिन EPFO अकाउंट में जमा नहीं हुए। यह पूरी रकम 23 लाख से ज्यादा का है।
इस पूरे मामले पर रॉबिन उथप्पा ने क्या कहा? – रॉबिन उथप्पा भारतीय क्रिकेट जगत में एक जाने-पहचाने नाम हैं। वह क्रिकेट के अलावा कमेंट्री और टेलीविजन पर एक्सपर्ट्स के तौर पर दिखते रहे हैं। ऐसे में जैसे ही उनका नाम फ्रॉड में आया है सभी इंतजार था कि क्रिकेटर खुद इस मामले में पर अपना पक्ष रखे। ऐसा ही हुआ और उथप्पा ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिखकर अपने पक्ष को सामने रखा उथप्पा ने जारी किए गए बयान में दावा किया है कि जिन कंपनी के कर्मचारियों ने उनके ऊपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है वे खुद इन कंपनियों से धोखा खा चुके हैं और कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।
इसके साथ ही उथप्पा ने स्ट्रॉबेरी लेनसेरिया प्राइवेट लिमिटेड, सेंटॉरस लाइफस्टाइल ब्रांड्स प्राइवेट लिमिटेड और बेरीज फैशन हाउस के साथ अपने रिलेशन को लेकर सब कुछ साफ किया और बताया कि अब उनका इन कंपनियों के साथ कोई लेना देना नहीं है। उथप्पा साल 2018-19 में इन कंपनियों के साथ जुड़े थे और डायरेक्टर बनाए गए थे। उथप्पा ने इन कंपनियों में अपना पैसा लगाया था।
Home / Sports / 23 लाख की धोखाधड़ी मामले पर आया रॉबिन उथप्पा का जवाब, जानें अरेस्ट वारंट पर क्या-क्या कहा
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website