
लंदनः ब्रिटेन के प्रिंस हैरी अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल से शादी कर रहे हैं जिसकी तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। 19 मई को होने वाली इस रॉयल शादी से जुड़ी तमाम चीजों में राजशाहीपन झलकेगा। रॉयल कपल ने सेंट जॉज चैपल में होने वाली अपनी शादी के लिए सफेद गार्डन रोजेस, पेओनी और फॉक्सग्लव्स फूलों का चयन किया है।
लंदन की फ्लोरिस्ट फिलिपा क्रैडोक सेंट जॉर्ज चैपल और सेंट जॉर्ज हॉल की फूलों से सजावट करेंगी। जिसके लिए क्राउन एस्टेट और विंडसर ग्रेट पार्क सहित स्थानीय बगीचों में उगे फूलों को सजावट के लिए लाया जाएगा। लिस्ट में सफेद गार्डन रोजेस शामिल करने का खास मकसद है। दरअसल, ये प्रिंस हैरी की दिवंगत मां प्रिंसेस डायना के फेवरेट थे. जबकि पेओनी मार्केल के फेवरेट फूल हैं।
फिलिप क्रैडोक ने एक इंटरव्यू में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह सम्मानित और एक्साइटेड महसूस कर रही है कि उसे प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ने अपनी रॉयल वैडिंग में फ्लॉवर डैकोरेशन करने का मौका दिया है। कहा जाता है कि मेगन मार्कल को पेओनी के फूल काफी पंसद हैं इसलिए वेडिंग अरेंजमेंट्स में इन फूलों से खास तौर पर सजावट की जाएगी। वहीं लेमन और एल्डर फ्लॉवर वेडिंग केक को भी ताजे फूलों से सजाया जाएगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website