
बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक बार फिर से काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि संजय दत्त अपनी सुपरहिट फिल्म खलनायक का सीक्वल बनाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि खलनायक का सीक्वल संजय दत्त का सबसे करीबी प्रोजेक्ट है। वह इस फिल्म के साथ कोई चांस लेना नहीं चाहते और इस फिल्म को सबसे बेस्ट देना चाहते हैं।
फिल्म खलनायक का सीक्वल संजय दत्त के बैनर तले बनाई जाएगी।
संजय दत्त खलनायक के सीक्वल के लिए विभिन्न विचारों की खोज कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं दूसरों के बारे में नहीं बोल सकता हूं, लेकिन हां हम निश्चित तौर पर खलनायक का सीक्वल बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण संजय दत्त एस प्रोडक्शन हाउस के अंडर में किया जाएगा। फिल्म को लेकर अभी हम सिर्फ बातचीत वाली स्थिति पर हैं और फिल्म में लीड रोल के लिए टाइगर श्रॉफ से भी संपकर् किया गया है।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website