
अमेरिकी एजेंसी FBI ने नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले एक बड़े आतंकवादी हमले की योजना को नाकाम कर दिया है। इस मामले में नॉर्थ कैरोलिना से एक 18 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर इस्लामिक स्टेट (ISIS) को मटेरियल सपोर्ट देने की कोशिश का आरोप है। संदिग्ध की पहचान क्रिश्चियन स्टर्डिवेंट के रूप में हुई है। अधिकारियों का कहना है कि वह ISIS के निर्देश पर एक ग्रोसरी स्टोर और एक फास्ट-फूड आउटलेट पर चाकू और हथौड़े से हमला करने की योजना के आखिरी चरण में था। कोई भी नुकसान होने से पहले ही इस साजिश को नाकाम कर दिया गया।
2022 से थी संदिग्ध पर नजर – FBI के अनुसार, स्टर्डिवेंट पर जनवरी 2022 से ही नजर रखी जा रही थी, जब वह नाबालिग था। जांचकर्ताओं ने बताया कि वह विदेश में ISIS के सदस्य के संपर्क में था। उसे पूरे काले कपड़े पहनने और हथौड़े से हमला करने के निर्देश मिले थे। एक ऑनलाइन बयान में संघीय जांच एजेंसी ने कहा, ‘FBI और हमारे कानून लागू करने वाले सहयोगियों ने नॉर्थ कैरोलिना में नए साल की पूर्व संध्या पर एक संभावित आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया। आरोपी सीधे तौर पर ISIS से प्रेरित था।’
Home / News / अमेरिका में FBI ने फेल किया ISIS से प्रेरित हमले का प्लान, एजेंटों के जाल में ऐसे फंसा संदिग्ध
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website