
भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री नौवहन के खतरों के जबाव में अदम्य शौर्य का प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ महीनों के भीतर भारतीय नौसेना ने दर्जनों विदेशी मालवाहक जहाजों की अलग-अलग तरीकों से मदद की है। किसी को समुद्री डाकूओं के कब्जे के छुड़ाया है, तो किसी को ड्रोन हमले से लगी आग से बचाया है। हाल में ही भारतीय नौसेना ने 40 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद सोमाली डाकूओं के कब्जे से एमवी रुएन नाम के एक विदेशी जहाज को बचाया है। यह जहाज पिछले तीन महीनों से सोमालियाई डाकूओं के कब्जे में था। इस जहाज पर सवाल 17 क्रू मेंबर्स का भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। भारतीय नौसेना के इस सैन्य अभियान की पूरी दुनिया में तारीफ की जा रही है। ऐसे में खुद को दुनिया की सबसे बड़ी नौसेना वाला देश बताने वाले चीन की टेंशन बढ़ गई है।
भारत हिंद महासागर में सक्रिय योगदानकर्ता – फॉरेन पॉलिसी से बात करते हुए भारतीय नौसेना के रिटायर्ड वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला ने तर्क दिया कि चल रहे ऑपरेशन साबित करते हैं कि भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय और एक समुद्री शक्ति के लिए एक सक्रिय योगदानकर्ता है। हूतियों के हमले और समुद्री डकैती में वृद्धि भारत के लिए, विशेष रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में संचार की समुद्री लाइनों (एसएलओसी) को सुरक्षित करने के महत्व को प्रदर्शित करती है। वहीं, रिटायर्ड एडमिरल अरुण प्रकाश मौजूदा स्थिति को भारत की हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर समुद्री रणनीति की फिर से जांच करने के अवसर के रूप में देखते हैं। प्रकाश का मानना है कि भारत-मालदीव राजनयिक विवाद और चीनी नौसेना की बढ़ती उपस्थिति सहित मौजूदा खतरों और क्षेत्रीय गतिशीलता को देखते हुए एक अनुकूल समुद्री संचालन वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एक नई रणनीति की आवश्यकता है।
भारत के लिए हिंद महासागर बेहद जरूरी- चीनी विशेषज्ञ भारत के लिए हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री संचार लाइनों के महत्व को समझते हैं। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। भारत का वार्षिक व्यापार 235-240 अरब डॉलर के बीच लाल सागर से होकर गुजरता है। हालांकि, चीनी विशेषज्ञों को भारत की मंशा पर संदेह है। उदाहरण के लिए, चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेम्परेरी इंटरनेशनल रिलेशंस में भारतीय सेना के विशेषज्ञ वांग से ने हालिया टिप्पणी में तर्क दिया कि नई दिल्ली “ग्लोबल साउथ” के नेता के रूप में हिंद महासागर क्षेत्र को नियंत्रित करने के लिए संकट का फायदा उठा रही है।
Home / News / हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के शौर्य को देख चीन बेचैन, जिनपिंग के दिल पर लोट रहा सांप
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website