Wednesday , March 18 2026 7:44 AM
Home / Entertainment / सेलेना गोमेज ने दिन में छह परिधान बदले

सेलेना गोमेज ने दिन में छह परिधान बदले


न्यूयॉर्क। गायिका सेलेना गोमेज ने एक दिन में छह परिधान बदलकर आकर्षण का केंद्र रही। वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक, सेलेेना (24) को सोमवार को प्रोमो सर्किट में देखा गया। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक छह परिधान बदले।

गोमेज सबसे पहले जैक्वेमस मिनी ड्रेस के साथ वुइटन हील्स में दिखीं। इसके बाद उन्होंने नारंगी रंग की क्रिस्टोफर केन की पोशाक पहनी। इसके बाद कलो रंग की स्लिप ड्रेस और उस पर सफेद रंग का ट्यूनिक पहना। सेलेना इसके बाद नियोन पिंक और सफेद रंग की प्रिंटेड पोलो कमीज और पैंट में वह खूब फब रही थीं।