Wednesday , September 16 2026 11:28 PM
Home / Entertainment / इस दौरान फैंस व दोस्तों का प्यार मिलने से खुश हैं सेलेना

इस दौरान फैंस व दोस्तों का प्यार मिलने से खुश हैं सेलेना


लॉस एंजेलिस। गायिका सेलेना गोमेज खुश हैं कि उनकी किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान उन्हें प्रशंसकों और दोस्तों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला।
सेलेना (26) का पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और उनकी दोस्त फ्रांसिया रेजा ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी।
वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, अप्रैल में ‘वी डे’ पर गोमेज ने अपने संबोधन में किडनी ट्रांसप्लांट पर बात की थी। उनका यह संबोधन अब जारी हुआ है।
उन्होंने इसमें अपने स्वास्थ्य और इससे जुड़े मुद्दों पर बात की है कि किस तरह उनके आसपास के लोगों और उनके प्रशंसकों ने उन्हं प्रेरित किया था।
‘वी डे’ एक अभियान है, जिसके तहत दुनियाभर के लोकप्रिय वक्ता और पुरस्कार विजेता कलाकार इकट्ठा होकर लोगों को प्रेरित करते हैं।