Thursday , October 8 2026 6:19 PM
Home / Spirituality / धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी

धनतेरस पर करें इन चीजों की खरीदारी


27 अक्टूबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले धनतेरस की रौनक बाजारों में देखने को मिलेगी। बता दें कि धनतेरस के पर्व इस साल 25 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। कहते हैं कि इस दिन कुछ खास चीज़ों की खरीदारी करना व्यक्ति के लिए बेहद शुभ होता है। मां लक्ष्मी अपनी कृपा उस व्यक्ति पर अवश्य करती हैं। हिंदू धर्म की मान्याताओं के अनुसार इस शुभ दिन मां लक्ष्मी घर आती हैं और सब पर अपनी कृपा बरसाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस दिन किन चीज़ों को खरीदना शुभ होता है।
शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन जो लोग ज्यादा महंगा कुछ नहीं खरीद सकते तो आप छोटे और सस्ते आभूषण भी खरीदकर घर ला सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप सोने-चांदी के आभूषण नहीं खरीद सकते हैं तो कोई बर्तन खरीद लीजिए।

कई स्थानों पर इस दिन धनिया के बीज खरीदने की भी परंपरा होती है। धनतेरस पर धनिया खरीदना बहुत शुभ माना जाता है और इसे समृद्धि का प्रतीक बताया गया है।
धनतेरस के दिन विवाहित महिलाओं को सोलह श्रृंगार का तोहफा देना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लाल रंग की साड़ी और सिंदूर देना भी अच्छा माना जाता है। इससे भी लक्ष्मी मां प्रसन्न होती हैं।

धनतेरस पर झाड़ू भी खरीदना भी अच्छा होता है। धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का सांकेतिक अर्थ घर में तंगी और बलाओं को प्रवेश न करने देने से जुड़ा है।
धनतेरस पर कौड़ियां खरीदकर कर अलमारी में रखना काफी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि अलमारी में कौड़ियां रखने से हमेशा धन के भंडार भरे रहते हैं।