
अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस डेमी लोवेटो ने पार्टनर और एक्टर मैक्स एह्रिक साथ सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें सोशल साइट पर आते ही तेजी से वयारल होने लग गईं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं।
डेमी ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। वायरल तस्वीरें में कपल में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
इसद दौरान डेमी व्हाइट आउटफिट और ओपन हेयर्स में स्टनिंग नजर आ रही हैं। वहीं उनके बॉयफ्रेंड मैक्स ब्लैक लुक में स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।
एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर और किस करते हुए कपल का लविंग अंदाज देखने को मिल रहा है, जो कि फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
काम की बात करें तो डेमी एक मशहूर सिंगर होने के साथ साथ एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। वो कैम्प रॉक, जोनस ब्रदर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उन्हे होने वाले लाइफ पार्टनर भी एक जाने माने सिंगर है। सिंगिंग के अलावा मैक्स फिल्म और टीवी शोज के लिए भी जाने जाते हैं।
Home / Entertainment / सिंगर डेमी लोवेटो ने बॉयफ्रेंड मैक्स संग रचाई सगाई, कपल की लविंग तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website