Sunday , September 13 2026 2:03 AM
Home / Entertainment / डेनमार्क में छुट्टियां बिता रहीं गायिका कैटी पेरी इनके साथ आईं नजर

डेनमार्क में छुट्टियां बिता रहीं गायिका कैटी पेरी इनके साथ आईं नजर


कोपनहेगन। बहन एंजेला के साथ डेनमार्क में छुट्टियां बिता रहीं गायिका कैटी पेरी यहां अपने किसी पुरुष मित्र के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आईं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 23 दिसंबर की रात से कुछ तस्वीरों में पेरी अपने पुरुष दोस्त के साथ नजर आ रही हैं।

उस दौरान पेरी गर्म कपड़ों में लिपटी हैं। वह ग्रे जंपर ड्रेस और लेदर के थाई बूट्स पहने हुए थीं।

इससे पहले पेरी बार के बाहर सिगरेट पीती नजर आई थीं।

पेरी ने वर्ष 2010 में अभिनेता रसेल से शादी की थी। इसके बाद 2012 में उनका अलगाव हो गया था।