Friday , October 9 2026 6:50 AM
Home / Entertainment / इस्लाम के ख‍िलाफ बोलना पड़ा भारी, सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- मेरा करियर ‘खत्म’ हो गया, लोगों ने फोन तक नहीं उठाया

इस्लाम के ख‍िलाफ बोलना पड़ा भारी, सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- मेरा करियर ‘खत्म’ हो गया, लोगों ने फोन तक नहीं उठाया


अमेरिकी एक्‍ट्रेस सेल्मा ब्लेयर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। ‘क्रूएल इंटेंशन्स’, ‘लीगली ब्लॉन्ड’, ‘द स्वीटेस्ट थिंग’ और ‘हेलबॉय’ फ्रेंचाइजी फेम सेल्मा ब्लेयर ने बताया है कि दो साल पहले ‘इस्लाम-विरोधी’ बयान के बाद उन्‍हें न सिर्फ सोशल मीडिया पर लोगों की खूब आलोचना झेलनी पड़ी, बल्‍क‍ि इसने उनके हॉलीवुड करियर को भी ‘खत्म’ कर दिया। 54 साल की सेल्‍मा ब्‍लेयर हाल ही द ज्यूइश म्यूजियम में एंटी-डिफेमेशन लीग के ‘स्टेट ऑफ द आर्ट्स’ कार्यक्रम में पहुंची थीं, जहां उनका करियर को लेकर दर्द छलका।
सेल्‍मा ब्‍लेयर ने दो साल पहले फरवरी 2024 में इजराइल-हमास युद्ध के दौरान सीरियाई-यहूदी शरणार्थी अब्राहम हमरा के एक इंस्‍टाग्राम वीडिया पर ‘एंटी-इस्‍लाम’ कमेंट किया था। एक्‍ट्रेस ने लिखा था, ‘आतंकवादियों का समर्थन करने वाले इन गुंडों को देश से निकाल दो। इस्लाम ने मुस्लिम देशों को बर्बाद कर दिया है और फिर वे यहां आकर लोगों की सोच खराब करते हैं। वे जानते हैं कि वे झूठे हैं। टेढ़े-मेढ़े तर्क देते हैं। उन्हें उनके किए की सजा मिले।’
सेल्‍मा ब्‍लेयर बोलीं- प्रोजेक्‍ट्स छ‍िन गए, पार्टनर, वकील, एजेंट सब छोड़ गए – एक्‍ट्रेस के इस बयान पर तुरंत शोर मचना शुरू हो हो गया था। ट्रोलिंग को देखते हुए सेल्‍मा ने यह कमेंट हटा लिया था। लेकिन इसके ठीक बाद CAA में उनके एजेंट्स और पब्लिसिटी टीम से भी उनसे नाता तोड़ लिया। ‘हॉलीवुड रिपोर्टर’ की खबर के मुताबिक, अब सेल्‍मा ब्‍लेयर ने इवेंट में कहा, ‘मैं जानती हूं कि सब कुछ खत्म हो जाने का एहसास कैसा होता है। जिन ब्रांड्स के साथ मैंने काम किया था, वे एक दिन में ही चले गए। कुछ पार्टनरशिप जिन्हें बनाने में मैंने सालों लगाए थे, उन्हें रोक दिया गया। मेरी एजेंसी चली गई। मेरा वकील चला गया। मेरा पब्लिसिस्ट चला गया। मेरा बुक एजेंट चला गया। मेरा बुक पब्लिसिस्ट चला गया। मेरा सोशल मीडिया मैनेजर चला गया। मेरे बेटे की गॉडमदर चली गई, जो मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी।’